फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मनरेगा भुगतान के लिए मिले 1100 करोड़ रुपये, ब्लॉकों में देर शाम तक जोर आजमाइश

Tue, 18 Jul 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में सामग्री भुगतान कराने के लिए दिन भर ब्लाकों में प्रधानों का लगा रहा जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सूबे में मनरेगा योजना के तहत सामग्री भुगतान के लिए ग्यारह सौ करोड़ रुपये का बजट जारी होते ही भुगतान की प्रतीक्षा में बैठे अफसरों और प्रधानों का ब्लाॅकों पर मंगलवार देर शाम तक जमावड़ा लगा रहा। दोपहर करीब बारह बजे एक बार वेबसाइट बंद हो गई फिर शाम करीब चार बजे चली। इसके बाद भी भुगतान होता है।



जिले में मनरेगा सामग्री मद में छह माह से भुगतान नहीं होने पर ग्राम पंचायतों की परेशानी बढ़ गई थी। मंगलवार को प्रदेश भर के लिए ग्यारह सौ करोड़ रुपये का बजट जारी होने पर प्रधानों ने राहत की सांस ली है। पहले भुगतान करने के लिए ब्लाॅकों पर व्यापक तैयारी की गई थी। बीडीओ और पटल सहायकों ने पहले ही फाइल तैयार कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बारह बजे बजट आते ही लोगों ने भुगतान की कार्रवाई प्रारंभ की, तो वेबसाइट दगा दे गई। शाम करीब चार बजे दूसरी बार वेबसाइट चलने पर जिले के 17 ब्लॉकों में भुगतान की कार्रवाई ने तेजी आई। देर शाम तक ब्लाॅकों पर प्रधान और कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा। डीसी मनरेगा इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी जानकारी नहीं हो पाई है कि किस ब्लाॅक में कितने का भुगतान हुआ है। अनुमान है कि दिन भर में करीब दो सौ करोड़ रुपये के भुगतान के लिए औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें