एसपी के मुताबिक, यह काम रुपयों की लालच में करते थे। अब इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। ताकि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार पेशेवर जमानतदार बेल्हा घाट के रत्नाकर सिंह, पटखौली के सिकंदर खान, पूरे केशवराय के बृजेश सिंह, पूरे मुस्तफा के कुंजीलाल, अर्जुनपुर के अनुराग यादव, आममऊ ककरहा के मो. सब्बीर, उदईशाहपुर निवासी जीतलाल, भोजेमऊ निवासी अजब नारायन, ताराचंद और ढेरहना निवासी इंद्रजीत व मूलचंद्र को न्यायालय में पेश किया गया था।
गोवध, लूट के आरोपियों की ली थी जमानत
नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि पकड़े आरोपियों ने एक ही खतौनी के जरिए गोवध, लूट व अन्य जघन्य अपराध के आरोपियों की जमानत ली थी। सभी 11 आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इनके अधिवक्ताओं ने जमानत अर्जियां भी दीं लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी।