फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटैया नेवादा व सदर वार्ड में खुलेंगे पुश अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटैया नेवादा व सदर वार्ड में खुलेंगे पशु अस्पताल
विज्ञापन

जमीन चिह्नित, वीडियो कांफ्रेंसिंग में पशु अस्पताल पर लगी मुहर
जल्द ही शुरू होगा कार्य, पशुपालकों को मिलेगी सहूलियत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में जल्द ही दो नए पशु अस्पतालों का निर्माण होगा। लक्ष्मणपुर के कटैया नेवादा व सदर वार्ड में दोनों अस्पताल बनाए जाएंगे। विभाग ने जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में 47 पशु अस्पताल हैं। दिसंबर 2018 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले मेें दो नए पशु चिकित्सालय की पहल शुरू की थी। लक्ष्मणपुर ब्लाक के कटैया गांव में पशु अस्पताल व शहर के सदर वार्ड में जिला पशु अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित की गई है। दोनों ही स्थान अल्पसंख्यक बस्तियों के समीप हैं। विभाग की मानें तो पशु अस्पताल के लिए 44 लाख जबकि जिला पशु अस्पताल के लिए एक करोड़ के बजट की मांग की गई है। पिछले दिनों शासन से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इन दोनों प्रस्तावों पर मुहर लग गई। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि दोनों ही अस्पतालों का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें