फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेचने की मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान अब किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे। मगर धान बेचने की छूट उन्हीं किसानों को दी गई है, जिन्होंने विभाग में अपना पंजीकरण करा रखा है। अभी तक जिले में 46,000 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को धान बेचने के लिए क्रय केंद्र तय किए गए थे। मगर डीएम की पहल पर जिले के किसानों को यह छूट मिल गई है कि वह किसी भी केंद्र पर अपना धान बेच सकते हैं। एक नवंबर से हो रही धान खरीद में अभी तक 46,000 मीट्रिक टन धान खरीदने में सफलता मिली है। जिले के 46 केंद्रों पर होने वाली धान खरीद के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रभारियों को हिदायत दी गई है धान लेकर किसी भी किसान को वापस न किया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें