फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र परिवारों को ढूंढने के लिए गांव-गांव होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में अंत्योदय मिशन योजना के पात्र परिवारों को ढूंढने के लिए गांव-गांव सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार से प्रारंभ होने वाले सर्वे की जिम्मेदारी गांव के ही रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। अंत्योदय मिशन योजना के तहत होने वाले सर्वे में चयनित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सर्वे का यह कार्य 30 सितंबर तक होगा और एक अक्तूबर तक चयनितों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले का कोई गांव विकास योजनाओं से वंचित न रह जाए, इसके लिए जिले के 17 विकास खंडों में मंगलवार से सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अंत्योदय मिशन योजना के तहत चयनित जिले की 229 ग्राम पंचायतों तक ही योजना नहीं रहेगी, बल्कि 1255 ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने के लिए सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। मंगलवार से जिले में प्रारंभ होने वाला अभियान 30 सितंबर तक चलेगा और दो अक्तूबर को संकलित करके सूचना सार्वजनिक कर दी जाएगी।

अभी तक सर्वे का कार्य की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी जाती थी, मगर इस वर्ष गांव के ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी और रोजगार सेवकों को सौंपी गई है। गांव में संबंध रखने वाले यह कर्मचारी परिवार की आर्थिक स्थिति और आय के स्रोतों पर भी नजर डालेंगे। गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक, एटीएम मशीन, जनसेवा केंद्र है या नहीं, इन सबका भी उल्लेख करना होगा। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि योजना में सभी योजनाओं के पात्रों का चयन करके लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


आर्थिक सर्वे में वंचित लोगों को मिलेगा लाभ
वर्ष 2011 में हुए आर्थिक सर्वे में योजनाओं से बाहर हुए लोगों को इस सर्वे में पात्र मिलने पर लाभ मिल सकता है। सामाजिक आर्थिक सर्वे में अधिकांश परिवार छूट गए थे, इन परिवारों को लाभान्वित करने के लिए इस अभियान में विशेष सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें