फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होते ही डूब जाता है गयासपुर मौली अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गर्मी तो कम हो गई है, लेकिन जलभारव से आवागमन में जगह-जगह दिक्कतें हो गई हैं। सड़कों पर कीचड़ होने से परेशानी खड़ी हुई है तो हर बार की तरह से गयासपुर मौली के पास रेलवे ट्रैक के नीचे बना अंडरपास डूब गया। बृहस्पतिवार को इधर से गुजर रही टवेरा भी पानी में डूब गई। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को बचाते हुए ट्रैक्टर से टवेरा निकलवाई गई।
विज्ञापन

कुंडा क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर कीचड़ गया है। इसके साथ ही जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। उधर, गयासपुर मौली के पास बना रेलवे के अंडरपास में पानी भर गया है। बृहस्पतिवार को पुल के नीचे से गुजर रही एक टवेरा पानी में डूब गई। इससे उसका चालक पवन पांडेय भी डूबने लगा। इस पर वहां मौजूद गांव के लोगों ने ड्राइवर को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके साथ ही टवेरा को भी ट्रैक्टर के माध्यम से खिंचवाकर बाहर किया गया। गाड़ी को बाहर निकलवाने में पवन विश्वकर्मा, राहुल, अमर यादव, अरुण, धीरज, निखिल, विक्की, राकेश, रिंकू, रितिक, हितेश, सुनील, उत्सव, छोटू, रुपेंद्र आदि लोग लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें