फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी पर वकील नाराज, एसडीएम का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। नगर पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर तहसील में बैरिकेडिंग किए जाने से नाराज वकीलों ने हंगामा किया। कहा कि पुलिस व तहसील प्रशासन चुनाव के नाम पर मनमानी कर रहा है। सोमवार सुबह लगभग दस बजे जब वकील तहसील पहुंचे तो दूर से पुलिस कर्मी रोकने लगे। कुछ देर बाद काफी वकील इकट्ठे हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


वकीलों का कहना था कि तहसील में तीन गेट बनाए गए हैं। बैरिकेडिंग यदि सूझबूझ से की जाती तो न तो नामांकन करने वाले लोगों या प्रशासन को दिक्कत होती और न ही वकीलों व वादकारियों को। पर तहसील प्रशासन ने दो गेटों पर बैरिकेडिंग कर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के प्रवेश को रोक दिया। पुलिस के अड़ियल रवैए से वकील और नाराज हो गए। हंगामा देख पुलिस कर्मियों ने एसडीएम कोमल यादव को बुलवाया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री संदीप सिंह व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में वकील एसडीएम की गाड़ी के सामने खड़े होकर विरोध दर्ज कराने लगे। वकीलों का कहना था कि नामांकन एक गेट से हो बाकी के गेट को वकीलों व वादकारियों के लिए खोला जाना चाहिए। एसडीएम ने वकीलों के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी से बात की और काफी देर के बाद तहसील का तीसरा गेट वकीलों के लिए खोला गया। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष टीपी यादव, राममोहन सिंह, कमलेश तिवारी, मनोज सिंह, राजेश पाल, शैलेंद्र शुक्ल, हरिकेश पटेल, प्रदीप, अखिलेश द्विवेदी, शिवाकांत उपाध्याय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, विनोद शुक्ल, संतोष सिंह आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें