फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 9 18-12-19

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर आगे उत्तरी छोर पर एक बुजुर्ग ने वनएएफ पैसेंजर से कटकर जान देने का प्रयास किया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बेटों से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई। वहीं परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के दुलापुर निवासी रामसूरत (65) का घर पर परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो वह सोमवार सुबह नाराज होकर खुदकशी करने के लिए घर से निकल पड़ा। चिलबिला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो यहां इलाहाबाद से फैजाबाद जाने वाली वनएएफ पैसेंजर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह स्टेशन से दौ सौ मीटर दूर उत्तर दिशा में पहुंचा और पटरी पर लेट गया। हड़बड़ी के कारण वह पटरी के बीच में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर किया जान देने का प्रयास
गंभीर रूप से जख्मी, जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें