फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक माह पहले लगा 440 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार माह में पांच बार जला कांशीराम काॅलोनी सगरा, डीएम आवास रोड का ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कटियामारों की करतूत के भार से हांफ रहे दहिलामऊ उपकेंद्र के दो ट्रांसफॉर्मर चार माह में पांच बार जल गए हैं। डीएम आवास रोड पर एक माह पहले लगा 440 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार की रात जल गया। इस समय डीएम आवास तथा सगरा कांशीराम काॅलोनी के आसपास ट्राॅली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति दी जा रही है।
दहिलामऊ उपकेंद्र पर अधिभार की वजह से ट्रांसफॉर्मर जलने की समस्या दूर नहीं हो रही है। दरअसल, कचहरी परिसर में बगैर कनेक्शन के 150 से अधिक दुकानें कटियामारी से गुलजार हैं। सगरा वार्ड में कांशीराम कालोनी में भी कटियामारों की भरमार की वजह से 440 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल रहा है। चेकिंग अभियान न चलने से सिविल लाइंस व मीराभवन के आसपास सड़क किनारे कटियामारों से गुलजार दुकानों की वजह से भार में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

एक माह पहले वाराणसी डिपो से मिले 440 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर की डीएम आवास रोड पर लगाया गया। नौ लाख रुपए की लागत वाले इस ट्रांसफॉर्मर के सही रहने की उम्मीद थी लेकिन, यह शुक्रवार की देर रात जल गया। फिर ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।
विज्ञापन

सगरा वार्ड के पास भी दो दिन पहले 440 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। दोनों प्वाइंट के ट्रांसफॉर्मर जून से अब तक करीब पांच बार जल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें