फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का बेटा, बहू समेत 10 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
10 BDC members, including daughter-in-law, son of cabinet minister elected unopposed
विज्ञापन
मंगरौरा विकास खंड में कैबिनेट मंत्री के पुत्र और बहू समेत 10 बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए। ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों की पहल पर अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया था। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध मिले। इसके बाद प्रमुख पद के दावेदारों ने प्रतिद्वंदियों से संपर्क कर 10 लोगों का पर्चा वापस करा दिया।
इसके बाद बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्विरोध निर्वाचित बीडीसी सदस्यों में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह की बहू प्रिया सिंह मदाफरपुर और उनके पुत्र राजीव प्रताप सिंह को बाहूपुर से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

चंदुवाडीह से चंदन सिंह, दरछुट से राम शिरोमणि, गंगहेटी से आदिती सिंह, नरहरपुर से हौसला, मलाक से अरुण प्रताप सिंह ऊर्फ विशाल सिंह, कंधई मधुपुर से रेखा देवी, भदौना से किरन देवी और कोलाहल से बरसाती का निर्विरोध चयन हुआ है।
शहनूर निर्विरोध बनी मनेहू की बीडीसी सदस्य
मानधाता विकास खंड के मनेहू वार्ड से नामांकन करने वाली शाहनूर बानो को निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित किया गया है। अशफाक अहमद पूर्व में बीडीसी सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें