प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन इन दिनों यूपी में हैं। झांसी में आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। झांसी जाने के दौरान बेन ने मथुरा जक्शन के वीआईपी गेस्ट हाउस में नाश्ता किया और मंदिर में पूजा-अर्चना की। बेन ने शहर के प्रसिद्ध रंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि लगभग 20 मिनट तक मंदिर में रहीं और इस दौरान पीपल के पेड़ पर उन्होंने दीपक जलाया।