नाम वापसी के बाद चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। जिला पंचायत में 16 और बीडीसी के 108 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से अब जिला पंचायत में 197 और बीडीसी के लिए 1045 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए जिला पंचायत के 11 वार्डों के लिए 216 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच में तीन पर्चे खारिज होने पर 213 नामांकन वैध बचे थे। शुक्रवार को शाम तीन बजे तक नाम वापसी थी। यहां कुल 16 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए जिसमें सर्वाधिक चार नाम वार्ड आठ से वापस लिए गए। नाम वापसी के बाद अब जिला पंचायत के लिए 197 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों को आरओ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एआरओ जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी और जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने चुनाव चिन्ह आवंटित किए। चौथे चरण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कलेक्ट्रेट में नामांकन को कराई गई बेरीकेडिंग को हटवा दिया गया। अब 29 अक्तूबर को मतदान होगा।
000000
108 प्रत्याशियों ने नाम
वापस ले छोड़ा मैदान
पूरनपुर। बीडीसी के 108 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेकर चुनाव मैदान छोड़ दिया। इसके बाद 16 वार्डों में एकल उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
ब्लाक मेें बीडीसी के 274 सीटों के लिए 1158 नामांकन जमा हुए थे। दो दिन पूर्व हुई जांच में पांच नामांकन निरस्त हो गए थे। शुक्रवार को नामांकन वापसी में108 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे 16 वार्डों पर एकल प्रत्याशी बचने से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। नाम वापसी और निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब चौथे चरण में 258 पदों पर चुनाव होगा जिसके लिए 1045 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
इन प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय
क्रम वार्ड प्रत्याशी का नाम
1. 11 अमनदीप सिंह
2. 18 रुपेंद्र कौर
3. 31 रामपाल वर्मा
4. 32 जरनैल सिंह
5. 33 चित्रा सिंह
6. 39 अंजु वर्मा
7. 41 पुतुला रानी
8. 42 असपंजे
9. 43 धर्मेंद्र
10. 83 दोदराम
11. 52 पूनम यादव
12. 121 सर्वजीत कौर
13. 149 रामेश्वरी
14. 180 जगदीश सिंह
15. 205 मनप्रीत कौर
16. 252 अरसी असलम
000000
फैक्ट फाइल
जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत
कुल पद 11 274
नामांकन 216 1158
निरस्त 03 05
नाम वापसी 16 108
निर्विरोध 00 16
शेष पद 11 258
शेष प्रत्याशी 197 1145
जिला पंचायत वार्ड के प्रत्याशियों की स्थिति
वार्ड नामांकन निरस्त वापसी प्रत्याशी
1. 10 0 01 09
2. 15 1 00 14
3. 29 0 03 26
4. 11 0 00 11
5. 18 0 01 17
6. 17 0 00 17
7. 28 0 02 26
8. 14 0 04 10
9. 24 1 02 21
10. 26 1 04 21
11. 25 0 00 25
कुल 216 3 16 197