कुत्ता काटने के बाद रैबीज का इंजेक्शन न लगवाने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना
क्षेत्र के ग्राम रंपुरा फकीरे निवासी 40 वर्षीय भगवानदास को करीब डेढ़ माह
पूर्व गांव के ही किसी कुत्ते ने काट लिया था। इस पर उसने रैबीज के
इंजेक्शन एवं इलाज नहीं कराया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद शनिवार से उसकी
हालत बिगड़ने लगी। रविवार रात को उसकी मौत हो गई।
भगवानदास की आर्थिक
स्थिति अच्छी न होने के कारण पत्नी संगीता और तीन बच्चों के आगे रोजी रोटी
की समस्या खड़ी हो गई है। उनका रो-रो बुरा हाल है। मृतक के भाई मोतीलाल ने
पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिस पर पुलिस ने मृतक
का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।