पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में परिचित के बुलाने पर रात में घर से निकली किशोरी को चार युवकों ने पकड़ लिया। उन्होंने दोनों का वीडियो बना लिया। इस बीच परिचित उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद चार युवकों में से एक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही पांच युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में परिचित समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के परिजन के अनुसार 21 जनवरी की रात करीब 11 बजे परिचित युवक ने किशोरी कॉल किया। उसे जरूरी बात करने के बहाने अपने दोस्त हर्ष के खाली मकान में ले गया। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही प्रशांत ने दोनों को साथ जाते देख लिया और उसने अपने दोस्त विकास, शरद व सुमित को वहां बुला लिया। चारों युवकों ने हर्ष के मकान में किशोरी और उसके परिचित को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने दोनों के वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित किशोरी ने बताया कि कहासुनी के बीच परिचित युवक मौके से भाग गया। किशोरी के अनुसार प्रशांत, विकास, शरद व सुमित उसे जबरन पास के खंडहर में खींच ले गए और प्रशांत ने दुष्कर्म किया, जबकि विकास मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा। घर पहुंचने पर किशोरी के घटना बताई। इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।