पीलीभीत/गजरौला। एक युवक की मंगेतर में थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान का ऑडियो वायरल किया है। इसमें महिला प्रधान के मुंहबोले भतीजे के संबंध बात हो रही है। महिला प्रधान ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी दूसरे गांव की युवती से तय हुई है। इस युवती ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो उसी गांव की महिला प्रधान का है। इसमें युवक की मंगेतर को फोन कर एक महिला धमकाने का प्रयास कर रही है। ऑडियो में महिला कहती है कि युवक से उसका दस साल से प्यार है। वह इस युवक से शादी न करे। अगर शादी की तो बता देंगे हम कौन हैं।
ऑडियो वायरल होने के बाद महिला प्रधान ने मामले की शिकायत थाना गजरौला में की है। शिकायत में कहा गया है कि अंकित, तारक और सुप्रिया ने फर्जी ऑडियो बनाकर रुपये की मांग की। जब वह उक्त लोगों को रुपये नहीं दिए तो उन्होंने ऑडियो को सोशल मीडिया वायरल कर दिया है। मामले की उक्त लोगों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
ऑडियो वायरल होने के बाद तरह- तरह की चर्चा
ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। उक्त महिला का युवक के साथ संबंध होने का दावा भी किया जा रहा है। जैसे ही युवक की शादी हुई। उसके बाद महिला प्रधान बौखला गई और युवक की मंगेतर को फोन कर खरी खोटी सुनाई। जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।