फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एक दिन पूर्व लापता हुए युवक का गांव के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में यूकेलिप्टस के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका शव मिला। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव दियूरी निवासी सोमपाल उर्फ सोनू (23) पुत्र भोले राम टेंट का काम करता था। सोमवार शाम घर से निकलने के बाद वह देर रात तक नहीं लौटा। जिससे चिंतित हुए परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह तलाश करने पर गांव से 500 मीटर दूर यूकेलिप्टस के पेड़ से उसका शव लटका मिला। गमछे से फंदा लगाया गया था।
सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें