फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग में लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनगढ़ी के संतोषपुरा गांव की घटना, भाई ने कहा- गांव में साढ़ू से बुधवार रात हुआ था विवाद, जांच शुरू
विज्ञापन

पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव संतोषपुरा के एक 38 वर्षीय युवक होरीलाल का शव अपने ही बाग में आम के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। भाई का आरोप है कि बुधवार रात होरीलाल का गांव में रहने वाले अपने साढ़ू से विवाद हुआ था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संतोषपुर गांव निवासी मोहन स्वरूप ने बताया कि उसका भाई होलीलाल रुद्रपुर में नौकरी करता था। बुधवार को अपने घर आया था। घर पहुंचने के बाद वह न्यूरिया थाना क्षेत्र के जनकपुरी गांव स्थित ससुराल में अपनी पत्नी हीरा काली और पुत्री साधना, पुत्र हरीश से मिलने के बाद शाम को संतोषपुरा लौट आया था। बताया गया कि रात में किसी कारणवश होरीलाल गांव में स्थित अपने साढ़ू के घर गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान होरीलाल छत से नीचे टिनशेड पर कूद गया। इससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। इसके बाद वह घर न लौटकर अपने गांव में स्थित बाग में चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन दोबारा बाग में पहुंचे तो होरीलाल का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। शव देखकर परिवार में मातम पसर गया। भाई ने होलीलाल के साढ़ू पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीओ अजय यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों समेत मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें