फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह पूरे परिवार के साथ गांव में हो रही रामायण देखने गया था। उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक रात करीब 12 बजे उसके घर पहुंचा और बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि उसकी पुत्री को ले जाने में युवक के अलावा दो अन्य लोग भी शामिल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर युवक बबलू, रोहित और आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि मामले में पुलिस को किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें