फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक ने हरदोई ब्रांच नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

Thu, 07 Sep 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले कल्लू गुप्ता का पुत्र हरदोई ब्रांच नहर में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कल्लू गुप्ता ने बताया है कि उनका 27 वर्षीय विवाहित पुत्र शाम लगभग 6:30 बजे घर से गया था। इसके बाद हरदोई ब्रांच पुल पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर वे भी डूबने लगे। इस पर दोनों नहर से निकल आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। युवक के दो माह की एक पुत्री भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें