फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदे युवक का नहीं लगा सुराग

Sat, 18 Jul 2015 11:22 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में छलांग लगाने वाले शहर की कांशीराम कॉलोनी (ईदगाह) निवासी प्रमोद की तलाश में सुनगढ़ी पुलिस और एसएसबी जवान मोटरबोट के साथ जुटे रहे, लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। प्रमोद का पता न चलने से घर वालों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी (ईदगाह) निवासी 25 वर्षीय प्रमोद ने बरेली हाइवे पर स्थित देवहा पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को 26 वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने मोटरवोट के सहारे नदी में करीब तीन किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग न लगने से घर वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें