फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने नदी में लगाई छलांग

Fri, 17 Jul 2015 11:21 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी (ईदगाह) निवासी 25 वर्षीय प्रमोद ने शुक्रवार की सुबह देवहा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर घर वाले और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से शव को तलाश कराया जा रहा है।  
विज्ञापन

बरेली हाइवे पर स्थित देवहा नदी पर पहुंचे कांशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी प्रमोद ने शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने हादसे की जानकारी उसके घर वालों को दी। जिससे घर में चीख पुकार मत गई। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका है। नदी में कूदे प्रमोद के छोटे भाई दीपक ने बताया कि उसका भाई प्रमोद कपड़ों की सिलाई करता था और काफी समय से बीमार चल रहा था। वह घर से सुबह करीब आठ बजे निकला था। उसने आशंका जताई है कि भाई ने बीमारी से परेशान होकर नदी में कूद गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि युवक की काफी खोजबीन कराई गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें