फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक अशोक फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान सातवें दिन मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके चाचा अशोक कुमार (35) 20 जून की शाम छह बजे पिपरिया मंडन जा रहे थे। इसी दौरान पिपरिया चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

27 जून की शाम पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी गीता गंगवार को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें