स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेहरू पार्क में सुबह विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ओएन सिंह ने रैली को रवाना किया। इससे पूर्व अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि बेेटे केवल एक परिवार को रोशन करते हैं जबकि बेटियां दो परिवारों को रोशन करती हैं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर सख्ती से अंकुश लगाने और इसके लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत बताई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने भी जिले में बढ़ते लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए बेटियों को प्रोत्साहित करने की अपील की। इस मौके पर संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. बीएस माथुर, डॉ. राजेश भट्ट, कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह, अमिताभ अग्निहोत्री, कलीम अतहर, जेएस परिहार, दिग्विजय सिंह, रेखा परिहार, महेश पाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुखवीर सिंह भदौरिया, अनिल सिंह, कुमकुम अग्रवाल, शांति सिंह, उपमा सिंह, अर्चना खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान पर समाचारर पत्रों की खबरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।