फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क पर घायल में मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 29 Nov 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक किशन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलसंडा। गांव भीकमपुर के पास शुक्रवार देर रात घायल अवस्था में मार्ग पर मिले युवक की मौत के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में छुट्टा पशु से टकराकर हादसा होने की आशंका जताई गई है। शनिवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक खून बहने से मौत की वजह सामने आई।
कामता प्रसाद ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा किशन शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। उसने मेले में रावण दहन देखा। देर रात पत्नी शोभा का फोन आने के बाद वह बीसलपुर जाने के लिए निकला था। इसी बीच वह घायल अवस्था में भीकमपुर गांव के पास पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस से अस्पताल लाए जाने पर किशन के सिर के पिछले हिस्से में चोट थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर हत्या कर शव को भीकमपुर गांव के पास फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रारंभिक जांच में छुट्टा पशु से टकराने की आशंका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, जिस स्थान पर किशन पड़ा मिला, वहीं उसकी बाइक भी मौजूद थी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हादसे से मौत की होना पाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इधर मृतक के छोटे भाई की नौ दिसंबर को शादी होने है। ऐसे में किशन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें