फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

Mon, 14 Sep 2015 10:58 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए युवक की देवहा नदी में डूब गया। गांव वालों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। घर वालों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही उसे दफन कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड आठ निवासी 32 वर्षीय इरशाद रविवार को शाम मोहल्ले के ही कमरूद्दीन व एक अन्य व्यक्ति के साथ देवहा नदी में मछलियां पकडने गया गया था। मछली पकड़ने के दौरान इरशाद नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर गांव के लोग नदी किनारे पहुंच गए। अंधेरा हो जाने पर जनरेटर की व्यवस्था कर रात में भी लोगों ने उसकी तलाश की। काफी तलाशने के बाद रात करीब 9.30 बजे उसका शव बरामद हुआ। पत्नी साबिया बेगम व बच्चों का रो रो बुरा हाल है। चेयरमैन जमील अहमद सहित कई लोग उसके घर पहुंचे और घर वालों को सांत्वना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन घर वालों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। सोमवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें