फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेज बुखार के बाद डेंगू ने पसारे पैर

Mon, 14 Sep 2015 10:57 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बुखार के बाद अब जिले में डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बरखेड़ा ब्लाक निवासी एक दस वर्षीय बालक की देर रात बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक बच्ची की मौत डेंगू से हुई है। वहीं बीसलपुर क्षेत्र की दो महिलाओं समेत चार को डेंगू होने की आशंका के चलते बरेली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास निवासी सुखदेव सिंह के 10 वर्षीय पुत्र हर्षित को पांच सितंबर को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। सुखदेव ने बताया कि बुखार आने पर हर्षित का बीसलपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। रविवार शाम उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।
सुखदेव ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने हर्षित की मौत डेंगू से होना बताया है। हर्षित, सुखदेव का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत होने से मां व पांच बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन

बीसलपुर। क्षेत्र में डेंगू ने तेजी से दस्तक देना शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी अन्नू गंगवार की पत्नी रीना देवी, इसी मोहल्ले के देवेंद्र कुमार की पत्नी प्रियंका, गांव परसिया निवासी मंगलेश भारती का 17 वर्षीय पुत्र सुरजीत और गांव रंपुरा निवासी लोकेश कुमार को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया। डेंगू की आशंका के चलते उन सभी को बरेली के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डेंगू की अभी तक कोई भी मरीज प्रकाश में नहीं आया है। संक्रामक रोगों के चलते डॉक्टरों को पूर्व में ही अलर्ट किया जा चुका है। डेंगू से निपटने को सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- डॉ. श्रीओम चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें