फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल में संवाददाता बनाने के नाम पर ठगे 30 हजार

Sat, 26 Aug 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल में कस्बा स्तर पर संवाददाता बनाने के नाम पर युवक से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। उसको एक नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

गांव कनपरी निवासी रमेश राजपूत ने बताया कि पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी नसीम अख्तर ने खुद को एक न्यूज चैनल का जिला प्रभारी बताते हुए उससे मुलाकात की। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर उसको संवाददाता बनाने को कहा। इसके बदले में आरोपी ने पीड़ित से 30 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी ली। पीड़ित का कहना है कि उसने सोलह हजार नकद और बकाया चेक से भुगतान किया। एक महीने बाद टीवी चैनल का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इस पर बताया कि पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। आरोप है कि विज्ञापन के नाम पर आरोपी ने बीस हजार रुपये अलग से लिए। इसके बाद भी दस हजार की मांग की जाती रही। काफी जानकारी करने के बाद पीड़ित को पता लगा कि ब्लॉक स्तर पर चैनल का कोई संवाददाता नियुक्त नहीं होता है। इसकी जानकारी होने पर आरोप है कि जब रुपये वापस मांगे गए तो पीड़ित को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया गया। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें