एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कलीनगर पुल के निकट हरदोई ब्रांच नहर में संगम गहरे पानी में चला गया था। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार को भी बचाव दल ने नहर के करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में तीन मोटरबोट के जरिए तलाश अभियान चलाया।
नहर में युवक की तलाश में जुटी टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहर पुल पर जुटी रही भीड़
स्थानीय गोताखोरों ने भी नहर में खोजबीन की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नहर पुल और आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजन लगातार संगम की तलाश और बचाव अभियान की जानकारी लेते रहे। सीओ विधि भूषण मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और बचाव अभियान को प्रभावी करने के निर्देश दिए। नहर बंद कराकर तलाशी तेज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और बचाव दल की ओर से युवक की तलाश जारी है।