फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Tue, 10 Nov 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। उत्तराखंड के नानकमत्ता में दीपावली मेला देखने गए जहानाबाद क्षेत्र के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी मनोज (24) पुत्र रमेश चंद्र सोमवार को अपने साथी अनुज के साथ बाइक से नानकमत्ता में दीपावली मेला देखने गया था। मनोज के पिता रमेश चंद्र सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका परिवार नहर कोठी के पास रहता है। परिवार के अन्य सदस्य ट्रालियों से मेला देखने गए थे, जबकि मनोज और अनुज बाइक से पहुंचे थे। वापसी के दौरान खटीमा-मझोला के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खटीमा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। घायल अनुज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मनोज अविवाहित था। हादसे के बाद त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें