फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब चार बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया। यहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में बरेली के भुता के गांव नगला निवासी चंद्रपाल (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक पर सवार साथी शिवा (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के निगोही निवासी निजाम भी घायल हो गया। चंद्रपाल और शिवा बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। वहीं, निजाम बरेली के रिछा स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। शिवा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडे ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें