फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कल्यानपुर चक्रतीर्थ चौराहे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 36 वर्षीय युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के निवासी शीतल पुत्र राजपाल रविवार को बाइक से सितारगंज की ओर से आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कल्यानपुर चक्रतीर्थ चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से जहानाबाद की ओर से निसरा की तरफ जा रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्शपुर गांव निवासी भीमसेन (32) के रूप में हुई है। वह पेंटर का काम करता था।
शनिवार रात करीब 11 बजे भीमसेन माधोटांडा में काम खत्म करने के बाद बाइक से पीलीभीत स्थित अपने घर लौट रहे थे। चिरौंजी लाल स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें