फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक सोमपाल ।
विज्ञापन
जहानाबाद। हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के निकट नाले में अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित ढाबे के पास शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना जहानाबाद पुलिस को ढाबा संचालक ने दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने जानकारी जुटाई। उस समय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक का शव जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बाद में शव की शिनाख्त सोमपाल उर्फ मिही लाल 30 वर्ष पुत्र वेद प्रकाश रूप में हुई। वहीं मृतक की बहन चमेली देवी ने बताया गया कि मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उसे मिर्गी के दौरे आते थे। युवक रविवार को घर से निकला था। इसके बाद से लापता था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दौरा आने की वजह से वह नाले में गिर गया और उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें