फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव बढ़ेपुरा के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा के समीप शनिवार देर शाम गांव मुडलिया की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक युवक की पहचान थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बढ़ेपुरा निवासी 30 वर्षीय तारिक के रूप में हुई। घायल मोहम्मद साबिर बरेली जिले के कस्बा नवाबगंज के रहने वाले हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें