रात में पार्टी के दौरान हुई घटना
मोहल्ले में इस गोलीकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र अपने कुछ परिचितों के साथ नगर में ही कहीं पार्टी मना रहा था।
इस पार्टी में मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया और किसी ने ही उसे गोली मार दी। धर्मेंद्र अपने परिचितों के साथ पार्टी कहां मना रहा था, उनसे क्या विवाद हुआ और क्यों गोली मारी , यह अभी पता नहीं चल पाया है। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।