फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेमिका के शादी से इन्कार पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Mon, 15 Jun 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के बाहर एकत्र परिजन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रेमिका के शादी करने से इन्कार किए जाने और बातचीत बंद कर देने से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक उपचार चला, लेकिन सोमवार को जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पूरनपुर कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी अमनदीप शर्मा (23) पुत्र उमाशंकर शर्मा की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन के अनुसार, अमनदीप का कस्बे की ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवती ने फोन पर उससे शादी करने से इन्कार कर दिया और अचानक बातचीत भी बंद कर दी। परिजनों का कहना है कि इस घटना से अमनदीप तनाव में आ गया। शनिवार को उसने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, इसपर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया।
दो दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद सोमवार सुबह उसकी हालत और गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



000
युवक की शादी तय होने से प्रेमिका ने खाया जहर
पीलीभीत। शहर से सटे नौगवां पकड़िया निवासी एक युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के अनुसार, रविवार को युवक की शादी दूसरी जगह तय हो जाने की जानकारी लगते ही युवती मानसिक रूप से आहत हो गई। इसी तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एक अन्य मामले में बच्चों के विवाद को बाद तनाव में आई बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी एक महिला ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है, उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें