पीलीभीत। मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी रजत ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 जुलाई को रात करीब आठ बजे वह ईदगाह रेलवे फाटक पर पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान क्षेत्र का ही रहने वाला अंकित अपने तीन साथी के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को गंभीरता के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद