न्यूरिया। थाना न्यूरिया में तैनात उप निरीक्षक मनीष चौरसिया ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने साथ थैली में संदिग्ध मांस लेकर आ रहा है। सूचना के बाद उन्होंने टीम की मदद से युवक को रेलवे फाटक के समीप से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भैंस का मीट बरामद हुआ। तौलने पर मीट का वजन 10 किलो निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम न्यूरिया के मोहल्ला मियां खान निवासी मोहम्मद कमर पुत्र मोहम्मर उमर बताया। आरोपी ने बताया कि वह मीट की बिक्री करने का कार्य करता है। इस काम का उसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद