बीसलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में मौजूद लोग स्रोत प्राचार्य
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को पुरातन छात्र समागम हुआ। इसमें पूर्व छात्रों ने अपनी स्मृतियों को साझा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. वीके सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से पढ़कर निकले हुए छात्र देश में कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या शिक्षा अथवा ज्ञान-विज्ञान, सभी जगह में हमारे छात्र आगे हैं। यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। अपने सभी छात्रों को अपने पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेने के लिए इस तरह का समागम हर वर्ष करते हैं। पूर्व छात्र सागर वर्मा ने कहा कि यह समागम मिलन अनूठा और प्रासंगिक है। मिलकर समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष गुलाम जिलानी रहे। समागम में उप प्राचार्य प्रतिभा चौधरी, वीके सचान, संतोष गुप्ता, प्रमोद पाल, अनमोल सिंह, केएन विश्वकर्मा, विनोद कुमार, जेपी त्रिपाठी, पंकज जायसवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार ने किया। संवाद