फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हॉकी इंडिया के सौ वर्ष होने पर खेले मैत्री मैच

Fri, 07 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हॉकी मैच में भिड़ते टीमों के खिलाड़ी स्राेत: खिलाड़ी
विज्ञापन
पूरनपुर। हॉकी इंडिया के सौ साल पूरे होने पर डायमंड हॉकी क्लब और भसीन इंटरनेशनल स्कूल, पब्लिक इंटर कॉलेज और डायमंड हॉकी क्लब में मैत्री मैच खेले गए। डायमंड हॉकी क्लब ने भसीन स्कूल को 1-0 से और पब्ल्कि इंटर कॉलेज की टीम ने डायमंड हॉकी क्लब को 2-1 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता भसीन इंटर नेशनल स्कूल और पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर हुई। भसीन इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक शाश्वत भसीन और प्रधानाचार्या संगीता भसीन ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच शुरू कराया। प्रतियोगिता डायमंड हॉकी क्लब ने 1-0 से जीती। हॉकी खिलाड़ी राजा भारद्वाज, प्रशांत आजाद को सम्मानित किया। शाश्वत भसीन, प्रधानाचार्या, युद्धवीर सिंह, सुधीर शर्मा, शुभम सिंह, हरमनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियाें का परिचय प्राप्त कर कराया। इंटर कॉलेज की टीम 2-1 से विजयी घोषित की गई। प्रधानाचार्य राजेश गौतम, नरेश आजाद, घासीराम आजाद, आलोक सक्सेना, राजीव सक्सेना, अमन सक्सेना, विकास गुप्ता, नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें