फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंगल में बाबर पहलवान ने शैतान सिंह को किया चित

Thu, 30 Oct 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद राम लीला मेले में हो रहे दंगल कुश्ती के आयोजन में अपने अपने दांव पेंच दिखाते पहलवान सं - फोटो : reasi news
विज्ञापन
जहानाबाद। रामलीला मेले में चल रहे दंगल में बुधवार को कुश्ती के सात मुकाबले हुए। इसमें पांच पहलवानों ने मुकाबले जीते। दो मुकाबले बराबरी पर रहे। बाबर पहलवान नेे शैतान सिंह को चित करके कुश्ती जीती।
विज्ञापन

पहला मुकाबला पंडित थापा पहलवान काठमांडू और देवा सिंह बनारस के बीच हुआ। कुश्ती का टाइम बारह मिनट रहा। इसमें पंडित थापा को जीत मिली। दूसरा मुकाबला बाबर पठान पहलवान शैतान सिंह के बीच हुआ। इसमें बाबर पठान जीते। तीसरे मुकाबले में समीरा पहलवान जीते। मुकाबला चौथा मुकाबला मुन्ना पहलवान गोरखपुर रेलवे और चिमचिम डोगरा भूटान के बीच हुआ। इसमें चिमचिम डोगरा जीते। पांचवां मुकाबला भारत भीम पहलवान हनुमान अखाड़ा दिल्ली और राजवीर पहलवान के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। छठा मुकाबला हसीन बौना पहलवान कलियर शरीफ और चंद्रमुखी पहलवान के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर रहा। सातवां मुकाबला टाइगर पहलवान आगरा और अजगर पहलवान कानपुर के बीच हुआ। इसमें अजगर जीते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें