फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हेमा रस्तोगी और अक्षय ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 29 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरेली से जीते प्रतियोगी अपने पुरूस्कार के साथ। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली में पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पीलीभीत के युवाओं ने नाम रोशन किया। पीलीभीत की महिला वेटलिफ्टर ने सबसे ज्यादा वेट लिफ्ट कर स्वर्ण पदक के साथ स्ट्रांग वूमन मंडल का खिताब अपने नाम किया। सीनियर पुरुष में 175 किलो का वजन उठाकर अक्षय ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बरेली में दो दिवसीय पॉवर लिफ्टनिंग एसोसिएशन की ओर से वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पीलीभीत की महिला जिम प्रशिक्षक हेमा रस्तोगी ने सीनियर महिला प्रतिभागी के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने 150 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ हेमा रस्तोगी को स्ट्रांग वूमन मंडल का खिताब भी दिया। अक्षय पांडे ने सीनियर पुरुष में 175 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शहर के रचित और कार्तिकेय ने जूनियर में ब्रोंज मैडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें