फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में कर चोरी पकड़ रही एसआईबी टीम, सचल दल पर सवाल

Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वस्तु एवं सेवा कर विभाग बरेली की एसआईबी (विशेष जांच शाखा) यूनिट जिले में सक्रिय है। टीम ने करीब डेढ़ माह में चार बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर छापा मार कर करोड़ों की कर चोरी पकड़ी। जुर्माना भी वसूला है। स्थानीय स्तर पर कर विभाग की कार्यशैली पर व्यापारी ही सवाल उठा रहे हैं। सचल दल की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


एसआईबी यूनिट ने चार अक्तूबर को शहर की मधुवन बाग कॉलोनी के करीब शुभम बैटरी पर छापा मारा था। दस घंटे की जांच में टीम ने करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी। वहीं 30 अक्तूबर को बरेली हाईवे के टाइगर तिराहे के पास रेहान ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारा था। यह कंपनी उत्तराखंड से बालू लाकर बेचती है। प्रतिष्ठान में 42 करोड़ के व्यापार में दो करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी गई। टीम ने दस्तावेज खंगाले और 25 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया।
एक सप्ताह बाद मोबाइल शॉप में पकड़ी कर चोरी
एसआईबी टीम जिले के व्यापारियों का विवरण खंगालती रही और रिहान ट्रेडिंग पर छापा मारकर करीब एक सप्ताह बाद ही बृहस्पतिवार को अमरिया की अमन सिंह मोबाइल शॉप पर छापा मारा। दुकान में करीब 15 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री पर सिर्फ नौ हजार रुपयेे टैक्स जमा करना पाया। हालांकि दुकानदार ने 59 हजार रुपये जमा करने की बात कही। बाद में टीम ने 15 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन

मोबाइल शॉप संचालक को दिया एक सप्ताह का समय
एसआईबी टीम ने अमरिया कस्बे के सिंह मोबाइल शॉप के संचालक को दस्तावेज और कर कम होने के संबंध में एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस और जांच कर रही टीम
उधर, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी संजीव कुमार का कहना है कि जिले की टीम कमियां मिलने पर नोटिस जारी करती है। जांच भी करती है। जीएसटी सचल दल भी सक्रिय है। सचल दल जांच और जुर्माने की कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें