फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनजान कॉल के लालच में न फंसें, जागरूकता से साइबर ठगी को रोकें

Thu, 25 Dec 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ सदर (आईपीएस) नताशा गोयल ने छात्राओंं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई कॉल कर लालच दे तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तखान स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सदर (आईपीएस) नताशा गोयल ने कहा कि अगर कोई कॉल कर लालच दे तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। खुद के साथ अपने परिजनोंं और रिश्तेदारों को भी जागरूक करें। सतर्कता, सजगता और जागरूकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई आपत्तिजनक फोटो भेजकर रुपये मांगता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। कोई भी सरकारी एजेंसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं देती। उन्होंने बताया कि सावधानी के बाद भी घटना घटित हो जाती है। ऐसे में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। कई अधिकारियोंं के साथ हुई ठगी का उदाहरण देकर उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन विज्ञापन, गेमिंग एप के जरिए साइबर ठग दोगुने रुपये की कमाई का लालच देकर ठगी करते हैं।
किसी के साथ अगर साइबर ठगी होती है तो वह टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करके 24 घंटे के अंदर अपना खाता फ्रीज करवा सकते हैं। सीओ सदर ने कहा कि हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर ठगी के मामले की सुनवाई होती है। इसके साथ ही साइबर थाने में भी सुनवाई होती है। जिले में सामने आई साइबर ठगी की घटनाओंं को जिक्र करते हुए भी छात्राओं को सचेत किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन स्टॉकिंग, फिशिंग, उल्टा ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल और डिजिटल वॉलेट से संबंधित धोखाधड़ी जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसमें कोई भी अनजान व्यक्ति ऑनलाइन दोस्ती, नौकरी, लोन, प्रेम प्रस्ताव या इनाम के लालच में संपर्क करता है तो सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें
- सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी (फोटो, पता, मोबाइल नंबर) सार्वजनिक न करें
- संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें