फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॅरिअर मेले में छात्र-छात्राओं ने माॅडल और कलाकृतियों का किया प्रदर्शन

Wed, 29 Oct 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महोफ स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को करिअर मेले का आयोजन हुआ। इसमें छात्र- छात्राओं ने कृषि, शिक्षा, खेल और व्यवसाय आदि क्षेत्रों से जुड़े मॉडल और कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में छात्र- छात्राओं ने कृषि, शिक्षा, खेल और व्यवसाय जैसे कई क्षेत्रों से जुड़े मॉडल और कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। इनमें रिंकी, शुमा, विशाल, हिमांशी, प्रीति, कल्पना, सर्वेश, अजय और विक्की डेविड सहित कई छात्रों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेना भी समान रूप से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सरकार न केवल सम्मानित करती है बल्कि नौकरी और पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन भी प्रदान करती है।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। प्रधानाचार्य अनामिका ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसके माध्यम से व्यक्ति न केवल अपनी बल्कि परिवार और गांव की पहचान भी उज्ज्वल बना सकता है। उन्होंने मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नरेश विश्वास, ममता सरकार, किरण, राधेश्याम, राजरानी, संतराम, रामकिशोर, सहदेव गोलदार सहित अनेक ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें