कलीनगर के रामलीला मैदान मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
- फोटो : कटरा जैन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
माधोटांडा। कलीनगर के रामलीला मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। इसमें यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन के दूसरे मुकाबले में पलास एकेडमी रुद्रपुर ने जीत दर्ज की।
रविवार को पलास एकेडमी रुद्रपुर और स्टार इलेवन के बीच मैच हुआ। पलास एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में दीपचंद ने 43, ब्रजेश ने 39, बंटा ने 27 रनों की बदौलत 196 रन बनाए। कलीनगर की तरफ से आकाश पांडेय ने चार, निखिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन कलीनगर के आकाश पांडेय 53, सावन 20 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके। रुद्रपुर टीम के गेंदबाज दीपचंद, हिमांशु और अनिल ने दो-दो विकेट, रहीस और राय सिंह ने एक-एक विकेट झटके। इस तरह रुद्रपुर ने मैच जीत लिया। ओमवीर विश्वकर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बल्लेबाज दीपचंद को दिया। निर्णायक मंडल में ओमवीर और दीपक, कमेंटरी अरविंद यादव और अनुज पांडेय ने की। इस दौरान नगर व क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।