फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेडियम ट्रेनीज टीम 2-1 से रही विजेता

Fri, 07 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
टीम के साथ मौजूद हॉकी टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष के मौके पर शहर के गांधी स्टेडियम में हुए हॉकी मैच में स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने 2-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में हॉकी मैच का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। बालक वर्ग में पहला मैच स्टेडियम ट्रेनीज टीम ए और स्टार क्लब के मध्य हुआ। रोमांचक मैच में स्टेडियम ट्रेनीज टीम ए 2-1 से विजेता रही। दूसरा मैच दयोरी और स्टेडियम ट्रेनीज टीम बी के मध्य हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज टीम बी 2-0 से विजेता रही। बालिका वर्ग में पहला मैच स्टेडियम ट्रेनीज टीम और स्टार क्लब के मध्य हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज टीम 2-1 से विजेता रही।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन की सराहना की। निर्णायक मंडल में हॉकी कोच प्रगति सिंह, हाॅकी संघ के सचिव जयप्रकाश आदि रहे। इस मौके पर कई वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

टीम के साथ मौजूद हॉकी टीम के खिलाड़ी। स्रोत खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें