फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरगुन कौर, हरकीरत सिंह, हरशरण ने मारी बाजी

Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गुरुनानक देव की जयंती पर गुरुद्वारा में हुई गुरवाणी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे किए गए - फोटो : katra news
विज्ञापन
पूरनपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बुधवार शाम बच्चों की गुरवाणी प्रतियोगिता हुई। इसमें 50 बच्चों ने भाग लिया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में बच्चों से गुरुवाणी, सिख धर्म के इतिहास और सिख धर्म के प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में हरगुन कौर, हरकीरत सिंह और हरशरण कौर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में पांच से सात साल आयु के बच्चों के वर्ग में हरगुन कौर ने पहला, गुरजाप सिंह ने दूसरा, मनराज कौर ने तीसरा स्थान पाया। आठ से 12 साल आयु वर्ग में हरकीरत सिंह ने पहला, गुडनिका कौर ने दूसरा, गुरमन सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 13 से 18 साल आयु ग्रुप में हरशरण कौर पहले, अजीतपाल सिंह दूसरे और तृणा अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रणजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, रंजीत कौर, बूटा सिंह, मुख्य ग्रंथी जसपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें