फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओएसिस क्रिकेट एकेडमी ने 74 रन से दर्ज की जीत

Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
इनी​शियम ग्लोबल स्कूल के मैदान पर मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स अंडर-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को हुए चौथे मैच में ओएसिस क्रिकेट एकेडमी ने 22 यार्ड्स किड्स को 74 रन से हराकर जीत दर्ज की। विपिन मौर्य को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल के मैदान पर हुए मुकाबले हो रहे हैं। चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओएसिस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 33.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 242 रन बनाए। विपिन मौर्य ने 53 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाए। नुबैद ने 51 रन की पारी खेली। 22 यार्ड्स किड्स के आरव शर्मा और शजान ने दो-दो और संकेत रावत, सैफ और दक्ष ने एक-एक विकेट झटके।
जवाबी पारी में 22 यार्ड्स किड्स की टीम ने 36.4 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो हुई। विराट सक्सेना ने 51 रन की पारी खेली और अमित ने 31 रन बनाए। अधिज ने 11 और प्रशांत ने 18 रन बनाए। ओएसिस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रियांश और विपिन मौर्य ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

विपिन मौर्य को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। अंपायर की भूमिका सैयद नातिक अली और अरशान निभाई। वहीं, स्कोरिंग संकेत रावत और एकांश ने संभाली। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, गगन प्रताप सिंह, परवेज, मिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें