फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ सौ मीटर बालक वर्ग में फैसल, बालिका में सावित्री चयनित

Fri, 02 Jan 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
भाला फेंक के चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी स्रोत खेल विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को सब जूनियर बालक चयन/ ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें आठ सौ मीटर दौड़ में फैसल चयनित हुए। चार सौ मीटर में फवाद मोहम्मद का चयन किया गया। सौ मीटर हर्डल में कामरान अली, दो हजार मीटर में आश्रित राठौर का चयन किया गया है। डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में कुलदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर जगह बनाई। जैबलिन थ्रो में वरुण कुमार, लंबी कूद में अनुज कुमार का चयन किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंडलीय चयन में शामिल होंगे। सब जूनियर बालिका वर्ग आठ सौ और 1500 मीटर दौड़ में सावित्री का चयन किया गया है। 100 और 400 मीटर दौड़ में अक्षरा कुशवाहा ने बाजी मारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें