फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिशु देखभाल केंद्र का उद्घाटन, पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलेगी सुरक्षित देखभाल

Fri, 02 Jan 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस लाइन में क्रेच भवन का उद्घाटन करते एसपी स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस कर्मियों, विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान राहत देने की दिशा में पहल करते हुए पुलिस लाइन में नवनिर्मित क्रेच भवन (शिशु देखभाल केंद्र) का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के संचालन से पुलिस कर्मियों के छोटे बच्चों की सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समुचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित क्रेच भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए यह सुविधा शुरू हो गई है जिससे ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखरेख को लेकर होने वाली चिंता से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें